This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट। / सर विलियम एस मारिस

 

सर विलियम एस मारिस

  • राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश
  • सर विलियम एस मारिस

    सर विलियम एस मारिस

    संयुक्त प्रांत के राज्यपाल दिनाँक 21-12-1922से:13-08-1926 तक
    संयुक्त प्रांत के राज्यपाल दिनाँक 01-12-1926 से: 14-01-1928 तक
    जन्म

    9 अक्टूबर, 1873

    विवाह

    उनका विवाह 1905 में इलीनार मैरी फर्ग्यूसन से हुआ एवं पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होनें 1934 में एलिजाबेथ विलफोर्ड से पुनः विवाह किया।

    शैक्षिक योग्यता

    वंगनुई (न्यूजीलैण्ड), कैण्टर बरी कालेज (न्यूजीलैण्ड) तथा क्राइस्ट चर्च, आक्सफोर्ड में शिक्षा प्राप्त की। 1895 में उन्होनें आई0सी0एस0 परीक्षा को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।

    अनुभव

    भारत में उन्होनें 1896 में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर संयुक्त प्रांत में कार्य किया। 1899 में वे संयुक्त प्रांत शासन में अनु सचिव रहे; 1901 में भारत सरकार में अनु सचिव;  1904 में भारत सरकार के उप सचिव; 1910 में अलीगढ़ के मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर;  1912 में राज्याभिषेक दरबार की कार्यकारिणी समिति के सदस्य;  1913 में भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव; 1916 में संयुक्त प्रांत में पुलिस महानिरीक्षक, 1919-1921 के मध्य भारत सरकार के संयुक्त सचिव, 1919-20 के मध्य सुधार आयुक्त तथा 1921-22 के मध्य असम के राज्यपाल रहे। 1922 में उन्हें संयुक्त प्रांत का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर 1928 तक रहे। वे 1928-29 की अवधि में भारतीय परिषद के सदस्य रहे।

    प्रकाशन

    ओडेस ऑफ होरेस होमर ओडिसी; होमरस लैड (अंग्रेजी संस्करण); कैटेलस

    निधन

    उनका निधन 12 दिसम्बर, 1945 को हुआ।