This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट। / सूचना का अधिकार

 

सूचना का अधिकार

  • राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश
  • सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 का क्रियान्वयन

    राज भवन, उत्तर प्रदेश से संबन्धित सूचना के अधिकार अधिनियम की धारा-4 का बिन्दु वार विवरण

    संस्था का विवरण

    राजभवन, उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल का आवास-एंव-सचिवालय है | राज्यपाल सचिवालय का विभागाध्यक्ष राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव होता है | उसके कार्यों में सहायता के लिए एक सचिव/विशेष सचिव तथा एक विशेष सचिव-एंव-वित्त नियंत्रक नियुक्त हैं | विशेष सचिव-एंव-वित्त नियंत्रक मुख्य कार्यालयाध्यक्ष के तौर पर कार्य करता है | स्थापना से संबन्धित कार्यों हेतु एक अनु सचिव होता है जिसके अधीन अनुभाग अधिकारी, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी होते हैं | विशेष सचिव-एंव-वित्त नियंत्रक लेखा विंग का प्रमुख होता है जिसकी सहायता हेतु लेखाकार, सहायक लेखाकार, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कोषाध्यक्ष होते हैं | विधि विभाग का मुखिया विधिक सलाहकार होता है जिसकी सहायता के लिए अनु सचिव, अनुभाग अधिकारी, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी होते हैं | हाउस होल्ड का नेतृत्व राज परिवार नियन्ता द्वारा किया जाता है, जो शेफ , प्रबन्धक, हाउस कीपर, बैरों, सहायक बैरों, मेट, भिश्तियों, खानसामों व सफाई कर्मियों का पर्यवेक्षण करता है | विशेष कार्याधिकारी (सूचना प्रौद्योगिकी ) राजभवन के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का मुखिया होता है जिसकी सहायता के लिए सहायक समीक्षा अधिकारी व कम्प्यूटर आपरेटर होते हैं जो राजभवन में सूचना तकनीक से संबन्धित सभी कार्यवाही करते हैं | राजभवन में एक विशेष कार्याधिकारी, निजी सचिव एवं अपर निजी सचिव भी होते हैं जिनपर राजभवन में प्राप्त हुए विभिन्न पत्रों का निस्तारण करने का कार्यभार होता है | एक विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल के नेतृत्व वाली सभी संस्थाओं के कार्यों को अनु सचिव, अनुभाग अधिकारियों व समीक्षा अधिकारियों की सहायता से संपादित करता है | सूचना अधिकारी, स्वागत कर्ता व दूरभाष सहायक जन संपर्क से संबन्धित कार्यों को संपादित करते हैं | राजभवन में एक सुरक्षा अधिकारी अपने दल सहित सुरक्षा संबंधी मामलों को देखने के लिए तैनात है | दो परिसहाय भी यहाँ नियुक्त हैं जिनमें से एक पुलिस व दूसरा सेना से हैं | राज्यपाल के दौरे से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक के सभी कार्य परिसहाय के ही उत्तरदायित्व हैं| परिसहाय राजभवन के गैरेज, राजभवन के दूरभाष एक्सचेंज एवं रिसेप्शन का भी पर्यवेक्षण करते हैं | राजभवन का अपना एक पुस्तकालय भी है जिसे सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष/कैटलागर द्वारा प्रबंधित किया जाता है | राजभवन के परिसर में एक डाक घर व औषधालय भी उपलब्ध है | राजभवन की विद्युत व्यवस्था का उत्तरदायित्व सहायक अभियंता (विद्युत) पर है जिसकी सहायता हेतु एक कनिष्ठ अभियंता तथा अन्य विद्युत कर्मी भी नियुक्त हैं| राजभवन में सिविल निर्माण कार्यों की देख रेख हेतु एक सहायक अभियंता (सिविल) जिसकी सहायता हेतु एक कनिष्ठ अभियंता (सिविल) व अन्य कर्मी नियुक्त हैं | राजभवन में हरे-भरे बगीचे व डेयरी बनाए रखने के लिए उपवन अधीक्षक है जिसकी सहायता के लिए वरिष्ठ बागवानी निरीक्षक और मालियों का एक दल नियुक्त है | उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना /सूचना अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेदिक), चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी) चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) भी राजभवन में सुरक्षा विंग, सूचना विंग व औषधालय में कार्यरत हैं|

    अधिकारियों व कर्मचारियों की शक्तियाँ व दायित्व

    विभिन्न अधिकारियों को प्रदत्त शक्तियाँ व उनके दायित्व निमन्वत हैं :-

    राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव :-

    अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव राज्यपाल की स्थापना के प्रमुख हैं और सभी मामलों में उचित आचरण और दक्षता के लिए उनके प्रति जवाबदेह हैं।

    अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव के उत्तरदायित्व हैं:-

    • राजभवन के सभी व्यक्तियों की रक्षा का प्रबंध करना।
    • राजभवन की वस्तुओं व कार्मिकों पर नियंत्रण रखना।
    • राज्यपाल के दौरे से संबन्धित प्रबंध करना।
    • राज्यपाल की सम्पदा की देखभाल व आदेश।
    • राज्यपाल के सार्वजनिक व निजी अकाउंट्स पर नियंत्रण।
    • राजभवन में होने वाले सभी मनोरंजक कार्यक्रमों हेतु आमंत्रण देना व उनका संचालन करना |
    • गार्ड ऑफ ऑनर।
    • सार्वजनिक मनोरंजन और व्यापार कंपनियों के लिए राज्यपाल के संरक्षण का अनुदान।
    • उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालयों से संबन्धित सभी मामले।

    कुछ विशिष्ट मामलों में उपरोक्त कार्यों में से कुछ कार्य विभिन्न अधिकारियों को प्रदत्त किए जाते हैं, परंतु अन्ततोगत्वा प्रमुख सचिव ही राज्यपाल के सभी स्टाफ़ संबंधित कार्यों के लिए उत्तरदायी होता है| अतः संबंधित अधिकारी अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव को पूर्ण रूपेण सूचित रखेंगे, यदि किसी कार्य को करने में किसी प्रकार की शंका हो तो वे प्रमुख सचिव से कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व विचार विमर्श करेंगे |

    राज्यपाल के सचिव/विशेष सचिव
    • विधिक कार्य, प्रतिनिधित्व, स्मारक, परियोजनाएं, व राज्यपाल सचिवालय में प्राप्त होने वाली याचिकाओं व शिकायतों से संबन्धित सभी कार्य |
    • उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र आदि संस्थानों से  संबन्धित मामले |
    • राज्यपाल के सम्मेलनों से संबन्धित मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    विशेष सचिव-एंव-वित्त नियंत्रक
    • विशेष सचिव-एंव-वित्त नियंत्रक राज्यपाल के सचिवालय का कार्यालयाध्यक्ष होता है |
    • राजपत्रित/अराजपत्रित स्टाफ़ व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ़ हेतु धन आहरण व वितरण |
    • राजभवन स्थापना के राजपत्रित स्टाफ़ एवं अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारी/कर्मचारी यथा अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, अधीक्षक राजभवन गार्डेन, उप पोस्ट मास्टर उत्तर प्रदेश कैम्प डाक घर से संबन्धित सभी मामले |
    • अराजपत्रित मंत्रालयिक कर्मचारी, तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी (कंजरवेनसी स्टाफ़ सहित) स्टाफ़ से संबन्धित सभी मामले |
    • राजभवन के बजट एवं सचिवालय से जुड़े सभी मामले |
    • राजभवन के घरेलू बजट, जिसमें सीलिंग बजट व घरेलू व्यय भी सम्मिलित है, से संबन्धित सभी मामले |
    • चिकित्सा, दौरे से संबन्धित सभी मामले |
    • चतुर्थ श्रेणी व घरेलू कार्य स्टाफ़ के गणवेश के क्रय व राज्यपाल व उनके सचिवालय प्रयोग हेतु क्रय की गई स्टेशनरी से संबन्धित सभी मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    राज्यपाल के विधिक सलाहकार
    • विधिक वादों का परीक्षण |
    • राज्यपाल की संस्तुति हेतु प्राप्त किये गए सभी बिलों व अध्यादेशों का परीक्षण |
    • भारत के संविधान की धारा – 161 के तहत राज्यपाल को प्रस्तुत की गई सभी याचिकाओं का परीक्षण |
    • विश्वविद्यालय अधिनियम, अध्यादेश, राज्य/अन्य विश्वविद्यालयों के कानून, प्रतिनिधितत्व, उक्त अधिनियम व क़ानूनों के अंतर्गत संस्तुतियाँ व याचिकाओं से संबन्धित मामले |
    • राज्यपाल की संस्तुति हेतु भेजे गए मसौदा आदेशों की संवीक्षा |
    • सभी विश्वविद्यालयों के अध्यादेश व क़ानून, अधिनियम व उनके संस्करण, संशोधन इत्यादि |  
    • कुलपतियों के आदेशों के विरुद्ध दायर याचिकाओं के संबंध में प्रत्युत्तर शपथ पत्रों का तैयार करना व उनका पर्यवेक्षण |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    द एडे-डी-कैम्प (परिसहाय )
    • कार्यालय अवधि के दौरान दो परिसहाय होंगे, परंतु उनमें से एक परिसहाय-इन-वेटिंग  के तौर पर होगा | इसे दैनिक कार्य संलिप्तता सूची में दर्शाया जाएगा |
    • परिसहाय-इन-वेटिंग कार्य हेतु प्रातः 9:30 पर रिपोर्ट करेगा तथा आगंतुकों को प्रबंधित करेगा | दोपहर 2-4 बजे के मध्य उसका भोजनावकाश होगा, इस के बाद वह परिसहाय की सेवाएँ देगा व राज्यपाल की अनुमति मिलने पर ही प्रस्थान करेगा |
    • परिसहाय-इन-वेटिंग  की दिवसीय सेवाओं में आगंतुकों से संबन्धित सभी मामले, राज्यपाल के दौरे, विशेष व्यक्तियों का आमंत्रण व उनको विदा करना सम्मिलित है |
    • दूसरा परिसहाय प्रातः 10 बजे से साँय 6 बजे तक ड्यूटी पर होगा, इसके मध्य 2 बजे से 4 बजे तक भोजनावकाश होगा, वह रेलवे स्टेशन अथवा एअरपोर्ट से अतिथियों के स्वागत व उनकी विदाई, जब भी वांछित हो, सुनिश्चित करेगा |
    द एडे-डी-कैम्प(परिसहाय –सेना)
    • कालिंग रजिस्टर का रखरखाव करना |
    • रिटर्निंग काल का प्रबंध करना |
    • "प्रीति भोज", औपचारिक लंच व डिनर का निमंत्रण देना|
    • लंच व डिनर की योजना तैयार करना |  
    • राजभवन के कार्यक्रमों में बैन्ड का आयोजन करना |
    • राजभवन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद व स्वच्छता संबंधी प्रबंध करना व उनके बिलों का सत्यापन करना तथा अपने कार्यक्षेत्र में किए गए सभी बिलों का भुगतान करना |
    • राज भवन में होने वाले कार्यक्रमों यथा गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता दिवस, पुष्प प्रदर्शनी, वन महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोहों से संबन्धित सभी मामलों को देखना |
    • राज्यपाल के दौरे व उनकी संलिप्तता से संबन्धित मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    द एडे-डी-कैम्प (परिसहाय–पुलिस)
    • टेलीफ़ोन एक्सचेंज व टेलीफ़ोन से संबन्धित सभी मामले |
    • राजभवन के पुस्तकालय के पर्यवेक्षण से संबन्धित मामले |
    • राजभवन फ़ार्म, गार्डेन, लॉन, बागवानी व मुर्गी पालन के पर्यवेक्षण से संबन्धित मामले |
    • राजभवन के चपरासियों व सेवकों की वर्दियों से संबन्धित मामले |
    • सेवकों का "टिप फंड" |
    • राजभवन के मुख्य भवन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पर्यवेक्षण (रसोइयों व हाउस बियरर के अतिरिक्त)
    • अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले बिलों का सत्यापन व भुगतान |
    • राजभवन के गैरेज का पर्यवेक्षण |
    • राज्यपाल के दौरों व संलिप्तता से संबन्धित मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (सूचना प्रौद्योगिकी)
    • सूचना प्रौद्योगिकी व कंप्यूटरीकरण, नेटवर्क प्रबंधन व सूचना प्रबंधन तंत्र (एम.आई.एस.) से संबन्धित मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    जन सूचना अधिकारी
    • सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 से संबन्धित सभी मामले |
    • भारतीय रेड क्रास सोसाइटी, रामपुर रज़ा लाइब्रेरी, हिन्द कुष्ठ निवारण संघ, उ.प्र. क्षय रोग एसोसिएशन एवं  राज्यपाल द्वारा स्वीकृत संरक्षित संस्थाओं से संबन्धित सभी मामले |
    • राजभवन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवास का आवंटन |
    • उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि से संबन्धित मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    उप सचिव
    • राजभवन में स्थापना के सभी राजपत्रित स्टाफ़ एवं अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आये अधिकारियों/कर्मचारियों यथा अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, राजभवन गार्डेन पर्यवेक्षक, उप पोस्ट मास्टर उत्तर प्रदेश राज्यपाल कैम्प पोस्ट ऑफिस से संबन्धित मामले |
    • स्थापना के राजपत्रित, अराजपत्रित मंत्रालयिक स्टाफ़, तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी (कंजरवेनसी सहित) से संबन्धित सभी मामले |
    • राज्यपाल, कार्यालय व घरेलू प्रयोग हेतु विभिन्न स्टेशनरी सामानों के क्रय व उनके वितरण से जुड़े सभी मामले |
    • चतुर्थ श्रेणी व घरेलू कर्मचारियों की वर्दी के क्रय व वितरण से जुड़े सभी मामले |
    • राजभवन में होने वाले कार्यक्रमों यथा गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता दिवस, पुष्प प्रदर्शनी, वन महोत्सव, राज्यपाल, मुख्य मंत्री, मंत्रियों व मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोहों में समन्वय करना |
    • अधिकारियों/स्टाफ़ व राजभवन के सेवकों को आवास आवंटन करने संबन्धित सभी मामले |
    • राज्यपाल द्वारा प्राप्त की गई सामान्य याचिकाओं का अग्रसारण |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    चिकित्सा अधिकारी
    • चिकित्सा अधिकारी, राजभवन औषधालय प्रभारी निम्न बातों के लिए उत्तरदायी है :-
      • वह राजभवन व इसके परिसर की स्वच्छता व साफ सफाई का प्रभारी है |
      • राजभवन औषधालय व औषधियों के क्रय व वितरण से संबन्धित सभी मामले |
      • औषधालय में औषधियां व अन्य उपकरणों का स्टॉक रजिस्टर मेंटेन करना |
      • सभी भंडारों से संबन्धित व्ययों का हर मास के अंत में विस्तृत लेखा तैयार करना व उसे अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव के पास प्रस्तुत करना |
      • औषधालय से सम्बद्ध सफाई कर्चारियों का अनुशासन, दक्षता व साफ सफाई सुनिश्चित करना व उनके अवकाश आवेदनों व अन्य सेवा मामलों को कार्यालय को सूचित करना |
    • चिकित्सा अधिकारी/औषधालय/महिला चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद /यूनानी/होमिओपैथ) राज्यपाल, महिला राज्यपाल, अतिथियों व रोगियों को अपने सेवा समय के दौरान आवश्यकतानुसार सेवाएँ देगा|
    राज्यपाल के राज परिवार नियन्ता
    • दैनिक प्रावधान व भंडार लेखा से संबन्धित मामले |
    • विभिन्न घरेलू वस्तुओं का प्रभार लेना | उपरोक्त स्टॉक को अपने प्रभार में रखना व सुनिश्चित करना कि स्टॉक रजिस्टर भली प्रकार मेंटेन किए गए हैं व अद्यतित हैं | स्टॉक को रजिस्टर के साथ प्रतिमाह मिलाना तथा प्रतिवर्ष महालेखाकार इलाहाबाद को भेजे जाने हेतु निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र तैयार करना |
    • सभी भंडारों से संबन्धित व्ययों का हर मास के अंत में (प्राप्तियों/मेमो) विस्तृत लेखा तैयार करना व उसे प्रमुख सचिव के पास प्रस्तुत करना |
    • सुनिश्चित करना कि राज्यपाल व अतिथियों की विश्राम व्यवस्था हेतु किए गए प्रबंध, भोजन  शानदार व उत्कृष्ट है |
    • सभी पार्टियों में भोजन का पर्यवेक्षण करना इत्यादि, और इसका ध्यान रखना कि भोजन सही ढंग से परोसा गया है, राजभवन के उन सभी कार्यक्रमों, जिनमें मीटिंग्स भी शामिल हैं, में उपस्थित रहना जहां चाय की आवश्यकता हो |
    • राजभवन में "प्रीति भोज" व वार्षिक कार्यक्रम, दोपहर भोज व रात्रि भोज का प्रबंध करना |
    • यह ध्यान रखना कि कुशन कवर व पर्दे  सदैव धुले हैं, तथा संबन्धित कर्मचारियों ने राजभवन के सभी कमरों की सभी खिड़कियों, दरवाजों, फर्श, कालीन, चटाइयाँ व फ़र्नीचर आदि को साफ़ सुथरा रखा है |
    • रसोई/पैन्ट्री  से सम्बद्ध बेयरों, रसोइयों व अन्य कर्चारियों का अनुशासन, दक्षता व साफ सफाई सुनिश्चित करना व उनके अवकाश आवेदनों व अन्य सेवा मामलों को कार्यालय को सूचित करना |
    • अपने प्रभार में सौंपी गई वस्तुओं का स्टॉक रजिस्टर मेंटेन करना, प्रयोग करना व उनका सत्यापन करना |
    • राजभवन में घड़ियों की मरम्मत रखना |
    • धोबीघाट से संबन्धित सभी मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    राज्यपाल के निजी सचिव
    • विभिन्न स्रोतों से प्राप्त डाक की छानबीन करना व उसे राज्यपाल को भेजना |
    • राज्यपाल द्वारा चिन्हित किए गए पत्रों पर कार्यवाही करना |
    • राज्यपाल से डिक्टेशन लेना व राज्यपाल की निजी डाक का अभिलेख मेंटेन रखना |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    अनुभाग अधिकारी (सामान्य -I)
    • राजभवन में स्थापित सभी राजपत्रित स्टाफ़ एवं अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आये अधिकारियों/कर्मचारियों यथा अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, राजभवन गार्डेन पर्यवेक्षक, उप पोस्ट मास्टर उत्तर प्रदेश राज्यपाल कैम्प पोस्ट ऑफिस से संबन्धित मामले |
    • स्थापित राजपत्रित, अराजपत्रित मंत्रालयिक स्टाफ़, तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी (कंजरवेनसी सहित) से संबन्धित सभी मामले |
    • राज्यपाल, कार्यालय व घरेलू प्रयोग हेतु विभिन्न स्टेशनरी सामानों के क्रय व उनके वितरण से जुड़े सभी मामले |
    • चतुर्थ श्रेणी व घरेलू कर्मचारियों की वर्दी के क्रय व वितरण से जुड़े सभी मामले |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    अनुभाग अधिकारी (सामान्य-II)
    • राजभवन में होने वाले कार्यक्रमों यथा गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता दिवस, पुष्प प्रदर्शनी, वन महोत्सव, राज्यपाल, मुख्य मंत्री, मंत्रियों व मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोहों में समन्वय करना |
    • अधिकारियों/स्टाफ़ व राजभवन के सेवकों के आवास आवंटन से संबन्धित सभी मामले|
    • राज्यपाल द्वारा प्राप्त की गई सामान्य याचिकाओं का अग्रसारण |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    अनुभाग अधिकारी (शिक्षा)
    • विधिक वादों का परीक्षण|
    • राज्यपाल की संस्तुति के लिए आये हुए बिलों व अध्यादेशों का परीक्षण |
    • विश्वविद्यालय अधिनियम, अध्यादेश, राज्य/अन्य विश्वविद्यालयों  के कानून, प्रतिनिधितत्व, उक्त अधिनियम व क़ानूनों के अंतर्गत संस्तुतियाँ व याचिकाओं से संबन्धित मामले |
    • राज्यपाल की संस्तुति हेतु भेजे गए मसौदा आदेशों की संवीक्षा |
    • सभी विश्वविद्यालयों के अध्यादेश व क़ानून, अधिनियम व उनके संस्करण, संशोधन इत्यादि |
    • कुलपतियों के आदेशों के विरुद्ध दायर याचिकाओं के संबंध में प्रत्युत्तर शपथ पत्रों का तैयार करना व उनका पर्यवेक्षण |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    सूचना अधिकारी/सहायक निदेशक सूचना
    • एक अच्छे व प्रभावी जन संपर्क अधिकारी के तौर पर प्रेस/मीडिया व प्रदेश सरकार के साथ समन्वय करना।
    • दैनिक स्तर पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों  का सार तैयार करना व इसे राज्यपाल के अवलोकन हेतु प्रस्तुत करना |
    • राज्यपाल के द्वारा बोले जाने वाले सम्बोधन/भाषण तैयार करना व उन्हें अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव के अवलोकन व संस्तुति के लिए भेजना |
    • टेली प्रिन्टर से प्राप्त समाचारों के मुख्य बिन्दु बना कर राज्यपाल व अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव को भेजना |
    • प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों की कटिंग राज्यपाल व अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव को भेजना |
    • यह सुनिश्चित करना कि राज्यपाल के कार्यक्रमों को प्रेस, मीडिया, दूरदर्शन व आकाशवाणी द्वारा प्रभावी तरीके से कवर किया गया हो |
    • राज्यपाल के सार्वजनिक कार्यक्रमों को पूर्ण होने तक देखना और यदि कोई  विचारणीय   तथ्य हो, तो उसे राज्यपाल/अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव के संज्ञान में लाना |
    • विभिन्न संस्थाओं के निवेदन पर उनके हेतु राज्यपाल के संदेश तैयार करना |
    • अन्य कोई सौंपा गया कार्य |
    मुख्य सुरक्षा अधिकारी
    • व्यक्तिगत रूप से वह राज्यपाल, उनके परिवार व राज भवन में रह रहे अतिथियों की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी है |
    • मुख्य सुरक्षा अधिकारी व संबन्धित परिसहाय, नगर में होने वाले किसी कार्यक्रम में  राज्यपाल के साथ रहेंगे, उस कार्यक्रम में राज्यपाल के दौरे से संबन्धित प्रबंधों की भली प्रकार जांच करेंगे |
    • राजभवन परिसर में पीएसी/पुलिस पोस्ट व सुरक्षा प्रबंधों से संबंधित मामले |
    • राजभवन की सम्पत्तियों व मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा |
    • राजभवन में अग्नि शमन व्यवस्था |
    • राज्यपाल जब उत्तर प्रदेश में दौरे पर हों तब उनके सुरक्षा घेरे से संबन्धित मामले |
    • राज्यपाल के प्रयोग से पूर्व, उनके वाहनों की जांच कि उनमें किसी प्रकार की तोड़फोड़ तो नहीं है |
    • भवन व कार के झंडे का अनुरक्षण |
    • राजभवन परिसर का नियमित दौरा व निरीक्षण |
    • अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव द्वारा सौंपा गया कोई अन्य कार्य |
    निर्णय लेने की प्रक्रिया-


    (क) संवैधानिक व वैधानिक मामले:-
    राज्य का संवैधानिक प्रमुख होने के नाते राज्यपाल, मंत्री परिषद की सलाह व सहायता पर कार्य करता है | उत्तर प्रदेश सरकार के प्रावधानों (व्यापारिक लेन देन) नियम 2002 से सहमत होता है | उत्तर प्रदेश सरकार के सचिवालय में संबन्धित विभाग में मामले को प्रक्रियाधीन किया जाता है | संबन्धित अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव/सरकार के सचिव द्वारा प्रचलित नियमों के अनुसार निर्धारित पद्धति से प्रस्ताव माननीय राज्यपाल को भेजा जाता है | सरकारी पत्रावलियाँ राज्यपाल के सचिवालय में पहुँचने पर प्रशासनिक अनुभाग में उसका परीक्षण किया जाएगा, केवल विश्वविध्यालयों से संबन्धित मामलों को छोड़कर जिनका परीक्षण /प्रक्रिया शिक्षा अनुभाग द्वारा किया जाएगा | माननीय राज्यपाल को प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों की सत्यता एवं पूर्णता सुनिश्चित करने के बाद राज्यपाल के सचिव उसे माननीय राज्यपाल की स्वीकृति हेतु भेजेंगे|
    (ख) सामान्य याचिकाएँ:-
    याचिकाएँ जो व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा प्राप्त हुई हों, माननीय राज्यपाल के संज्ञान में लाई जाएंगी व उन याचिकाओं पर माननीय राज्यपाल के आदेशों अनुसार कार्यवाही होगी| जहां कहीं आवश्यक समझा जाएगा वहाँ संबन्धित विभाग से रिपोर्ट मँगवाई जाएगी तथा प्राप्त रिपोर्ट को माननीय राज्यपाल के संज्ञान में लाकर उनके आदेशानुसार निस्तारित किया जाएगा | जहां कहीं ये समझा जाएगा कि संबन्धित अधिकरण को निर्देशित करने की आवश्यकता है, उन्हें दिशा-निर्देश दिये जाएंगे कि याचिकाकर्ता के अनुरोध को वैधानिक प्रावधानों के तहत यथाशीघ्र निष्पादित करें| इस प्रकार के दिशानिर्देशों की प्रतियाँ याचिका कर्ता को भी सूचनार्थ भेजी जाएंगी|
    (ग) विश्वविद्यालयों के विभिन्न अधिनियमों के तहत प्राप्त याचिकाएँ :-
    ये याचिकाएँ कार्यालय स्तर पर परीक्षित की जाती हैं तथा विधिक सलाहकार को प्रस्तुत की जाती हैं ताकि वे अपने मत सहित उसे अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव को प्रस्तुत कर सकें | ये मामले अंततः माननीय राज्यपाल के आदेशों हेतु अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव द्वारा उनके पास प्रस्तुत किए जाते हैं |
    कार्य निर्वहन करने हेतु निर्धारित मानदंड:-
    कार्यों के निर्वहन हेतु, भारत के संविधान में मानदंड उल्लिखित हैं तथा सरकार द्वारा समय-समय पर बहुत से नियम व विनियम लागू किए गए हैं, जिनका पालन किया जाता है।
    कार्यों के निर्वहन हेतु नियम व विनियम :-

    कार्यों के निर्वहन हेतु, भारत के संविधान में मानदंड उल्लिखित हैं तथा सरकार द्वारा समय-समय पर लागू किए गए नियम व विनियम, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार (व्यापार का लेन देन ) नियम 2002 का पालन किया जाता है | राज्य विश्वविद्यालयों से संबन्धित अधिनियम जिनका कार्य निर्वहन में पालन किया जाता है वह निम्नलिखित हैं :-


    संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान अधिनियम 1983 (अधिनियम संख्या 30, 1983)
    उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (प्रथम अधिनियम 1999 (अधिनियम संख्या 10/1999)
    उत्तर प्रदेश छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय अधिनियम 2002 (अधिनियम संख्या 8, 2002) 
    उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्व विद्यालय एवं गो- अनुसंधान संस्थान अधिनियम, 2001
    उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958
    उत्तर प्रदेश प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000
    उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973

    उन दस्तावेज़ों का वर्गीकरण जो राज भवन में हैं अथवा उसके नियंत्रण में हैं :-
    राज्यपाल, संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा गठित क़ानून, नियम और अध्यादेशों के संबंध में संवैधानिक प्राधिकारी व अनुमोदन प्राधिकारी होने के नाते, दिये गए आदेश सरकार के संबन्धित सचिवालय में उपलब्ध होंगे तथा संबन्धित विश्वविद्यालय, जिसने राज्यपाल के अनुमोदन हेतु वे प्रस्ताव बनाए होंगे , के पास भी यह उपलब्ध होंगे तथा उनके दैनिक प्रशासन में प्रयोग किए जाएंगे | इसके अतिरिक्त, विभिन्न ज्ञापन/आवेदन/याचिकाएँ इत्यादि जो विभिन्न संस्थाओं/व्यक्तियों द्वारा राज्यपाल को प्रस्तुत किए जाते हैं, संग्रहीत किए जाते हैं |
    किसी प्रबंध का विवरण जो किसी सलाह अथवा जनता के प्रतिनिधि द्वारा किसी नियम के गठन या इसके क्रियान्वयन से संबन्धित है :-
    लागू नहीं |
    बोर्डों, परिषदों, समितियों तथा दो अथवा दो से अधिक लोगों द्वारा गठित निकाय जो इसके अंग के तौर पर गठित हुए हों का स्टेटमेंट या सलाह, तथा इन बोर्ड, परिषदों अथवा समितियों व अन्य निकायों की बैठकों जन सामान्य के लिए खुली हुई हैं या उन बैठकों के कार्यवृत्त जन सामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध हैं:-
    संस्थाएं


    रामपुर रज़ा लाइब्रेरी, रामपुर 
    अध्यक्ष
    उत्तर मध्य क्षेत्र, सांस्कृतिक केंद्र , प्रयागराज अध्यक्ष
    उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि अध्यक्ष
    उत्तर प्रदेश क्षय रोग संस्थान, लखनऊ अध्यक्ष  
    काउंटेस ऑफ डफ़रिन फंड, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
    उत्तर प्रदेश पुलिस व सशस्त्र बल सहायता संस्थान अध्यक्ष
    उत्तर प्रदेश विक्ट्री फ़ंड अध्यक्ष
    इलाहाबाद संग्रहालय अध्यक्ष
    दि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी तथा सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसियशन उत्तर प्रदेश शाखा अध्यक्ष
    हिन्द कुष्ठ निवारण संघ, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा     अध्यक्ष
    उत्तर प्रदेश स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा मुख्य संरक्षक

    विश्वविद्यालय


    डा0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
    कुलाधिपति
    नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या कुलाधिपति
    चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर कुलाधिपति
    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ कुलाधिपति
    डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ कुलाधिपति
    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर कुलाधिपति
    महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविध्यालय , बरेली कुलाधिपति
    लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ कुलाधिपति
    सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी कुलाधिपति
    किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ कुलाधिपति
    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ कुलाधिपति
    डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या कुलाधिपति
    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर कुलाधिपति
    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी कुलाधिपति
    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर कुलाधिपति
    भातखण्डे संगीत संस्थान समविश्वविद्यालय, लखनऊ कुलाधिपति
    उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज कुलाधिपति
    बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी कुलाधिपति
    बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा कुलाधिपति
    दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा कुलाधिपति
    ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फ़ारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ कुलाधिपति
    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर  कुलाधिपति
    हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर कुलाधिपति
    प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज   कुलाधिपति
    जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया   कुलाधिपति
    सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर  कुलाधिपति
    अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ कुलाधिपति
    मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर कुलाधिपति
    राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ कुलाधिपति
    महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर कुलाधिपति
    डा0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ  कुलाध्यक्ष
    डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ कुलाध्यक्ष
    संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान, राय बरेली रोड, लखनऊ कुलाध्यक्ष
    अलीगढ़ विश्वविद्यालय   मुख्य रेक्टर
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज   रेक्टर

    अधिकारियों व कर्मचारियों की निदर्शिनी :-


    दूरभाष एक्स्चेंज नंबर - 220494, 2236497, 2236498
    राजभवन ई-मेल पता:-hgovup[at]up[dot]nic[dot]in

    क्रम संख्या नाम एवं पदनाम फोन/फैक्स (कार्यालय)
    डॉ. सुधीर म. बोबडे
    राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव  
    फोन-2237000, फ़ैक्स-2237444
    श्री बद्री नाथ सिंह
    राज्यपाल के विशेष सचिव
    फोन-2231774
    श्री प्रशान्त मिश्रा
    राज्यपाल के विधिक परामर्शदाता
    फोन-2237963
    श्रीमती हिमानी चौधरी
    विशेष सचिव एंव वित्त नियंत्रक
    फोन-2239521
    स्क्वाड्रन लीडर पवन पाण्डेय
    राज्यपाल के परिसहाय (अ)
    फोन-2236322
    श्री पुनीत द्विवेदी , आईपीएस
    राज्यपाल के परिसहाय (पी)
    फोन- 2236322
    डॉ0 पंकज एल. जानी
    राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी
    फोन-2235670
    श्री अशोक देसाई
    राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी
    फोन-2235122
    श्री सुदीप बनर्जी
    राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी
    फोन-2236501

    अपर विधिक परामर्शदाता
    फोन-2239555
    श्री राम मनोहर त्रिपाठी
    सहायक निदेशक सूचना
    फोन-2236162
    श्री पी.के. वर्मा / श्री सतीश श्रीवास्तव
    राज परिवार नियन्ता
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 241
    श्री हेमंत चौधरी
    उप सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 236
    श्री संजय दीक्षित 
    अनु सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 235
    श्री सैयद आसिफ कमाल
    अनु सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 238
    श्रीमती सुखजीत कौर
    निजी सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन -202
    श्रीमती नीलम शुक्ला
    निजी सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन -229
    श्री धर्मेंद्र सिंह
    निजी सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 202
    श्रीमती रीता यादव
    निजी सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 293
    श्री डी0सी0 पंत
    निजी सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन -221
    श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव
    निजी सचिव
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन -222
    श्री मनोज नाईक
    सहायक अभियंता (सिविल)
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 248
    श्री विनय कुमार मिश्रा
    सहायक अभियंता (विद्युत)
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 249
    डा॰ अनिल निर्वाण
    वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 253
    डा॰ (श्रीमती) गीता चौधरी
    महिला चिकित्सा अधिकारी
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 255
    डा॰ (श्रीमती) वीनम यादव
    (आयुर्वेद)
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 210
    डा॰ एस.पी. वर्मा
    चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी)
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 210
    डॉ0 मणी राम सिंह/डॉ0 अता-उल्ला खान
    चिकित्सा अधिकारी (यूनानी)
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 210
    श्री अजय कुमार त्रिपाठी
    मुख्य सुरक्षा अधिकारी
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 256
    श्री अजय कुमार सिंह
    आर. आई.
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 239
    श्री धीरेंद्र मिश्रा
    उद्द्यान अधीक्षक
    ईपीएबीएक्स- एक्सटेंशन - 258

    अधिकारियों/कर्मचारियों का मासिक वेतन :-
    भारत सरकार द्वारा जारी राज्यपाल (वेतन, भत्ते व विशेषाधिकार) अधिनियम, 1982, के अनुछेद 13 के अनुसार राज्यपाल (भत्ते व विशेषाधिकार) नियम, 1987 के तहत नियम 5 के अधीन, घरेलू स्थापना के अतिरिक्त उपरोक्त नियमों के नियम 4 के अंतर्गत, राज्यपाल को अतिरिक्त सचिवालय स्टाफ़ रखने का अधिकार होगा जिसकी व्यवस्था संबन्धित राज्य सरकार को करनी होगी| वर्तमान में स्वीकृत स्टाफ़ उनके वेतनमान सहित निम्नवत है:-

    क्रम संख्या पदनाम एवंपे बैंड तथा ग्रेड पे पदों की संख्या
    राजपत्रित
      राज्यपाल के प्रमुख सचिव / अपर मुख्य सचिव
    (अपने कैडर के अनुसार)
    1
      राज्यपाल के विधिक सलाहकार
    (अपने कैडर के अनुसार)
    1
      राज्यपाल के विशेष सचिव
    (अपने कैडर के अनुसार)
    1
      संयुक्त सचिव एंव वित्त नियंत्रक
    (अपने कैडर के अनुसार)
    1
      राज्यपाल के सहायक विधिक सलाहकार
    (अपने कैडर के अनुसार)
    1
      राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी
    (रु॰ 15600-39100 + ग्रेड पे  7600)
    1
      राज्यपाल के परिसहाय
    (अपने कैडर के अनुसार)
    2
      राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी
    (रु॰ 37,400-67,000 + ग्रेड पे  10000)
    1
      उप सचिव
    (रु॰ 15,600-39,100 + ग्रेड पे  7600)
    1
      राज्यपाल के अनु सचिव
    (रु॰ 15,600-39,100 + ग्रेड पे  6600)
    1
      चिकित्सा अधिकारी
    (अपने कैडर के अनुसार)
    1
      महिला चिकित्सा अधिकारी
    (अपने कैडर के अनुसार)
    1
      राज्यपाल की घरेलू सम्पत्तियों के नियंत्रक
    (रु॰ 15,600-39,100 + ग्रेड पे  6600)
    1
      राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी
    (रु॰ 15,600-39,100 + ग्रेड पे  6600)
    1
      अनुभाग अधिकारी
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4800)
    3
      पुस्तकालयाध्यक्ष
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    1

      राज्यपाल के वैयक्तिक सचिव विशेष ग्रेड – उप सचिव स्तर
    (रु॰ 15,600-39,100 + ग्रेड पे  7600)

    1

      वैयक्तिक सचिव ग्रेड-1
    (रु॰ 15,600-39,100 + ग्रेड पे  6600)

    1

      वैयक्तिक सचिव ग्रेड-2
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    4

    अराजपत्रित

      समीक्षा अधिकारी
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    14

      अपर वैयक्तिक सचिव
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    6

      कोषाध्यक्ष
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    1

      समीक्षा अधिकारी (लेखा)
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    1

      सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा)
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    3

      सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    1

      हाउसकीपर
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200) अभी विचाराधीन नहीं

    1

      फ़ार्मेसिस्ट
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    1

      स्टीवर्ड
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    1

      शेफ़
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    1

      सहायक समीक्षा अधिकारी
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)एक विचाराधीन नहीं

    16

      कैटलागर
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    1

      स्टोरकीपर
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    1

      डाटा एंट्री ऑपरेटर
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    1

      टेलीफ़ोन ऑपरेटर
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    1

      टेलीफ़ोन ऑपरेटर
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2400)

    4

      चालक ग्रेड-1
    (रु॰ 9,300-34,800 + ग्रेड पे  4200)

    1

      चालक ग्रेड-2
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2800)

    3

      चालक ग्रेड-3
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  2400)

    3

      चालक ग्रेड-4
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  1900)

    4

      रिसेप्शनिस्ट
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  1900)

    7

      कुक
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  1800)

    4

      बैरे
    (रु॰ 5,200-20,200 + ग्रेड पे  1800)

    19

      दफ़्तरी
    (रु॰ 5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    2
      जमादार
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    8
      मुख्यधोबी
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    1
      धोबी
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    4
      दर्ज़ी
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    1
      मोटरक्लीनर
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    3
      फ़र्राशसहचौकीदार
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    1
      औषधालय सफ़ाईकर्मी
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    1
      भिश्ती
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    3
      मलेरिया परिचर
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    2
      सहायक बेयरा
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    6
      मेट
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    8
      चपरासी
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    26
      परिचर
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    2
      औषधालय परिचारका
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    1
      मुख्य सफ़ाईकर्मी
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    1
      सफ़ाईकर्मी
    (रु॰5,200-20,200+ग्रेडपे 1800)
    18

    प्रत्येक एजेंसी को आवंटित बजटउनकी सभी योजनाओं को संकेतित करते हुएप्रस्तावित व्यय एवं वितरण पर रिपोर्ट्स :-

    सबसिडी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने की पद्धति इन कार्यक्रमों के लाभार्थियों के विवरण व आवंटित धनराशि:-


    लागू नहीं है|

    रियायती परमिट अथवा अधिकार प्रदत्त प्राप्तकर्ताओं का विवरण :-


    लागू नहीं है|

    सूचना के संबंध में विवरण जो उपलब्ध हो अथवा इलेक्ट्रानिक रूप में परिवर्तित की गई हो:-


    लागू नहीं है|

    यदि कोई नागरिकों के लिए पुस्तकालय अथवा वाचनालय जैसी दैनिक सुविधा उपलब्ध है तो उसके कार्य समय का विवरण जन सामान्य को उपलब्ध होना चाहिए।


    ऐसा कोई प्रावधान नहीं है |

    जन सूचना अधिकारियों के नाम पदनाम व अन्य विवरण :-

    जन सूचना अधिकारी:-

    • श्री सैयद आसिफ कमाल, अनु सचिव 
    • श्री पवन शुक्ल , अनुभाग अधिकारी – सामान्य अनुभाग – 1
    • श्री साइमन डेविड पॉल, अनुभाग अधिकारी – शिक्षा विभाग

    सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 19 के अंतर्गत श्री हेमंत चौधरी, उप सचिव, राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश के अपीलीय अधिकारी हैं |