This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट। / श्रीमती सरोजिनी नायडू

 

श्रीमती सरोजिनी नायडू

  • श्रीमती सरोजिनी नायडू
  • श्रीमती सरोजिनी नायडू

    श्रीमती सरोजिनी नायडू

    आज़ाद भारत के संयुक्त प्रांत की प्रथम राज्यपाल दिनाँक15-08-1947से:02-03-1949तक
    जन्म

    13 फरवरी, 1879

    विवाह

    1898 में डा0 एम0जी0 नायडू से इनका विवाह हुआ

    शैक्षिक योग्यता

    उन्होनें हैदराबाद, किंग्स कालेज, लंदन तथा गिरटन कालेज, कैम्ब्रिज में शिक्षा ग्रहण की।
    HON. D. LITT., FELLOW OF THE ROYAL SOCIETY OF LITT., 1914.

    अनुभव

    श्रीमती नायडू भारत के महिला आन्दोलन से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने भारतीय विद्यार्थियों के हितों को भी आगे बढ़ाया। वर्ष 1923-29 तक वे बाम्बे म्यूनिसिपल कारपोरेशन की सदस्य रहीं। ''भारत छोड़ो'' आन्दोलन के नेताओं में से वे एक थीं। 1925 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का  अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वे इस संगठन की प्रथम महिला अध्यक्ष थीं। 1931 में लंदन में आयोजित हुई भारतीय गोलमेज सम्मेलन की यह प्रतिनिधि रहीं। वे दक्षिण अफ्रीका तथा पूर्वी अफ्रीका में बसे भारतीयों की ओर से इन देशों के राजनैतिक मिशन पर 1924 में गयीं। 1932 में दक्षिण अफ्रीका को भेजे गये भारतीय सरकार के प्रतिनिधिमंडल में उन्हें सदस्य के रूप में शामिल किया गया। 1947 में उन्हें आज़ाद भारत के संयुक्त प्रांत का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हैदराबाद में उनके द्वारा किये गये बाढ़-राहत कार्यो के लिए उन्हें स्वर्ण कैसर-ए-हिन्द के पदक से सम्मानित किया गया।