This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट। /

 

श्री टी0 वी0 राजेस्वर

  • श्री टी0 वी0 राजेस्वर
  • श्री टी0 वी0 राजेस्वर

    श्री टी0 वी0 राजेस्वर

    उत्तर प्रदेश के राज्यपाल दिनाँक 08-07-2004से:28-07-2009तक
    जन्म तिथि     

    28 अगस्त, 1926

    जन्म स्थान

    सलेम, तमिल नाडु 

    पत्नी का नाम

    श्रीमती महालक्ष्मी राजेश्वर

    बच्चे

    दो – एक पुत्री व एक पुत्र

    पता

    9, आनंद लोक, नई दिल्ली

    मातृ-भाषा

    तमिल

    अन्य परिचित भाषाएँ

    तेलुगू व हिन्दी

    शैक्षिक योग्यताएँ

    बी.ए. (आनर्स), एम.ए. अर्थशास्त्र, प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास विश्व विद्यालय से 1947 में

    सेवा विवरण

    1949 में भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े तथा पूर्ववर्ती हैदराबाद स्टेट में अनेकों स्थानों पर नियुक्त रहे तथा राज्यों के पुनर्गठन के बाद आंध्र प्रदेश को आवंटित किए गए |

    निज़ामाबाद, रायचूर तथा गुन्टूर जनपदों में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवा की तथा 1955 से 1962 तक हैदराबाद व सिकन्दराबाद द्वि-नगरों के उप पुलिस आयुक्त रहे |
    1962 में गुप्तचर ब्यूरो में सहायक निदेशक के रूप में कार्य प्रारम्भ किया | 1963-1967 के मध्य उन्होंने गुप्तचर ब्यूरो अधिकारी के रूप में  सिक्किम व भूटान में क्रमशः विशेष कार्याधिकारी व सलाहकार के रूप में सेवाएं दीं | 

    1967 से 1980 तक
    उन्होंने
    गुप्तचर मुख्यालय में उप निदेशक व संयुक्त निदेशक के रूप में सेवाएँ दीं |

    फ़रवरी 1980 में उन्हें गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक पद पर प्रोन्नत किया गया तथा वे इस पद पर अगस्त 1983 तक रहे | 
    वे अगस्त 1983 से नवंबर 1985 तक अरुणाचल प्रदेश के उप राज्यपाल रहे, किसी संवैधानिक पद पर आसीन होने वाले वे पहले आए.पी./आई.पी.एस. अधिकारी थे |
    वह नवंबर 1985 से मार्च 1989
    तक सिक्किम के राज्यपाल रहे |
    मार्च 1989 से फ़रवरी  1990 तक वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे | 8 जुलाई, 2004 से 28 जुलाई, 2009 तक वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे |