This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट। / श्री अकबर अली खान

 

श्री अकबर अली खान

  • श्री अकबर अली खान
  • श्री अकबर अली खान

    श्री अकबर अली खान

    उत्तर प्रदेश के राज्यपाल दिनाँक 01-07-1972से:13-11-1972 तक
    जन्म

    20 नवम्बर 1899

    शैक्षिक योग्यता

     उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया ।
    1923 में उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बी0 ए0 की उपाधि ली और तत्पश्चात लंदन विश्वविद्यालय से उन्होंने एल0एल0बी0 की उपाधि ली। 
    D. LITT.

    अनुभव

    वह उस्मानिया ग्रेजुएट्स एसोसियशन, एक्ज़ीबीशन सोसाइटी तथा आर्थिक समिति से जुड़े थे | वह 17 वर्षों के लंबे समय तक "सोसाइटी ऑफ यूनियन एण्ड प्रोग्रेस" के अध्यक्ष भी रहे| 1929 में उन्होनें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री एस श्रीनिवास अयंगर के मार्गदर्शन में हिन्दू मुस्लिम मतभेदों को दूर करने हेतु एक योजना भी तैयार की |
    जब 1948 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हैदराबाद में प्रथम अधिवेशन हुआ, तब श्री अकबर अली ख़ान को उपाध्यक्ष चुना गया| 1952 में उन्हें उस्मानिया यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, जामिया मिल्लिया तथा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की  सीनेट का सदस्य चुना गया| 1957 में उन्होंने हैदराबाद में एक पॉलीटेक्नीक की स्थापना की|
    श्री अकबर अली ख़ान ने श्री कृष्णा मेनन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल की सदस्यता भी की| वे श्री अनन्त्स्यानम अयंगर के नेतृत्व में चीन के गुडविल मिशन पर भी गए| बाद में उन्होनें मास्को, फ़िनलैंड व एशिया व अफ्रीका के अन्य देशों का भी भ्रमण किया| वे 18 वर्षों तक राज्य सभा के सदस्य रहे व 12 वर्षों तक राज्यसभा के माननीय सभापति भी रहे| वह कांग्रेस संसदीय दल के उप नेता भी चुने गए| उनका मुख्य योगदान हिन्दू मुस्लिम एकता को मज़बूत करने में रहा|