This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट। / / राज्यपाल

 

राज्यपाल की पदेन भूमिका

  • राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश
  • क्रमांक संस्था का नाम माननीय राज्यपाल की प्रास्थिति संस्था के उद्देश्य
      रामपुर रज़ा लाइब्रेरी, रामपुर पदेन अध्यक्ष मुख्य उद्देश्य पुस्तकालय में उपलब्ध पाण्डुलिपियों, पुस्तकों तथा अन्य लेखों और वस्तुओं को प्राप्त करना तथा उन्हें सुरक्षित रखना और पुस्तकालय के परिसर में अनुसंधान अध्येताओं को सामग्री उपलब्ध कराकर एक संदर्भ और अनुसंधान केन्द्र के रुप में कार्य करना।
      उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज पदेन अध्यक्ष भारत की सांस्कृतिक विरासत, संगीत, नाटक, ललित कला, लोक एवं जनजातीय कलाओं के संबंध में जनता को जागरुक करना, इनका विकास, विस्तार, उन्नयन एवं अभिवृद्धि करना तथा लोपशील कला रुपों को संरक्षण एवं शक्ति प्रदान् करना।
      इलाहाबाद संग्रहालय, प्रयागराज पदेन अध्यक्ष संग्रहालय विकास के क्षेत्र में आयोजन, प्रोत्साहन, अध्ययन, शोध आदि का कार्य, कलाकृतियों का संग्रह, अनुरक्षण, संरक्षण, संगोष्ठियों, व्याख्यानों, प्रशिक्षण शिविरों, प्रदर्शनियों के माध्यम से दुर्लभ कलाकृतियों का प्रचार-प्रसार आदि।
      उत्तर प्रदेश पुलिस एवं सशस्त्र बल सहायता संस्थान पदेन अध्यक्ष केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा परिचालित अभियानों तथा ड्युटी के दौरान मृत/स्थाई रुप से अपंग सैन्य बल/पुलिस/ पी0ए0सी0/ विशेष पुलिस बल एवं अर्द्ध सैनिक बल के कर्मियों एवं उनके आश्रितों, जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हों, को अनुग्रह अनुदान, जीवन निर्वाह हेतु आर्थिक सहायता, लड़कियों के विवाह हेतु सहायता, विशेष चिकित्सा हेतु सहायता, लाभ भोगियों के बच्चों को वार्षिक शिक्षा सहायता आदि की योजनायें संचालित करना।
      हिन्द कुष्ठ निवारण संघ, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा पदेन अध्यक्ष कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर के रोग पर नियंत्रण, उपचार, कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास, समाज में कुष्ठ रोग के संबंध में फैली भ्रांतियों के संबंध में जागरुक करना तथा कुष्ठ रोग के कारणों का पता लगा कर भारत से इसके समूल नाश का प्रयास करना।
      इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा पदेन अध्यक्ष राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध, दैवीय आपदाओं, दुर्घटनाओं आदि के घायलों को बिना भेद-भाव के मैत्रीपूर्ण वातावरण में त्वरित सहायता पहुँचाना।
      उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था पदेन अध्यक्ष क्षय रोग के भारत से समूल नाश के उपाय, क्षय रोगियों का उपचार, क्षय रोग से बचाव व नियंत्रण के संबंध में समाज को जागरुक करना।
      उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद पदेन अध्यक्ष राज्य में बाल कल्याण की उन्नति के लिये योजनायें लागू करना, उक्त कार्य हेतु स्थापित रोजगारों के लिये प्रशिक्षण/विशेष प्रशिक्षण शिविर कार्य आयोजन, बाल कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार आदि।
      सेन्ट जॉन एम्बुलेंस, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा पदेन अध्यक्ष राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध, दैवीय आपदाओं, दुर्घटनाओं आदि के घायलों को बिना भेद-भाव के मैत्रीपूर्ण वातावरण में त्वरित सहायता पहुँचाना।
      उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि पदेन अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं/ आश्रितों हेतु वार्षिक शैक्षिक सहायता योजना, विधवाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं/आश्रितों द्वारा पुनर्वास हेतु लिये गये ऋण में छूट देना।  एनडीए/आईएमए/ओटीए/एएफ एकेडमी/नवल एकेडमी/वूमेन इन्ट्री में उत्तीर्ण होने वाले उत्तर प्रदेश के जेसीओ रैंक तक के पूर्व सैनिकों/उनकी विधवाओं के आश्रितों को एकमुश्त धनराशि रू0 25000/- की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाना एवं भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु दुकानों का आवंटन।
      स्काउट एण्ड गाइड, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा मुख्य संरक्षक बच्चों को राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए पाठ्यक्रम उपलब्ध कराना, बच्चों से सामाजिक सेवा कराया जाना, व्यवसाय से जोड़ने हेतु स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम एवं वोकेशनल ट्रेनिंग, आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण, मन्दिरों, मेलों में बच्चों से सेवा कराना।