This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत की आधिकारिक वेबसाइट। /

 

डा0 अज़ीज़ कुरैशी

  • डा0 अज़ीज़ कुरैशी
  • डा0 अज़ीज़ कुरैशी

    डा0 अज़ीज़ कुरैशी

    उत्तर प्रदेश के राज्यपाल दिनाँक23-06-2014से:22-07-2014तक
    नाम डा0 अज़ीज़ कुरैशी
    पिता का नाम
    स्व0 श्री जिया - उल - हसन
    जन्म तिथि 24 अप्रैल, 1940
    जन्म स्थान भोपाल(मध्य प्रदेश)
    शैक्षिक योग्यता एम0ए0 एल0एल0बी0, राजकीय हामिदिया कालेज भोपाल;  आगरा विश्वविद्यालय आगरा; विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन; भोपाल विश्वविद्यालय, भोपाल
    वैवाहिक स्थिति अविवाहित
    व्यवसाय वकील
    स्थायी पता ''जिया" अहमदाबाद पैलेस रोड़, भोपाल
    वर्तमान पता राजभवन उत्तराखण्ड, न्यूकैन्ट रोड़, देहरादून

    उपलब्धियां

    • तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष स्व0 श्रीमती इंन्दिरा गांधी द्वारा चुने गये सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से एक।
    • वर्ष 1959 में ए0आई0सी0सी0 से सहकारी प्रशिक्षण के लिए चयनित और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सहकारी आयोजक के रूप में कार्य किया।
    • सचिव, मध्य प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी (1980)
    • संस्थापक सदस्य भारतीय युवा कांग्रेस तथा भोपाल में उसके प्रथम महासचिव रहे।
    • अखिल भारतीय सेवादल रैली भोपाल हेतु परिवहन एवं स्वागत समिति में सचिव (1959)
    • 1981-84 अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर), मध्य प्रदेश राज्य मत्स्य विकास निगम, भोपाल।
    • महासचिव 'फ्रेन्डस आंफ सोबियत यूनियन' मध्य प्रदेश शाखा।
    • अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर) मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी।
    • संस्थापक उपाध्यक्ष, नैशनल कांउसिल फार प्रमोशन आफ उर्दू लैंग्वेज।
    • आल इंडिया तरक्क़ी-ए-उर्दू बोर्ड के उपाध्यक्ष।
    • केन्द्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के गठन हेतु भारत सरकार की उर्दू विश्वविद्यालय कमेटी के अध्यक्ष।
    • सदस्य - 1. मध्यप्रदेश राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कमेटी 2. सीनेट विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन  3. कोर्ट आफ भोपाल यूनीर्वसिटी 4. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट बार ।
    • 1972-77 विधायक, मध्यप्रदेश विधान सभा।
    • 1972-75 मंत्री - सिंचाई एवं ऊर्जा मध्यप्रदेश सरकार।
    • 1976-77 मंत्री - शिक्षा एवं धर्मस्व मध्यप्रदेश सरकार।
    • 1972 से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य।
    • 1977-80 महासचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (आई)
    • 1961-62 प्रभारी प्रचार एवं जनसम्पर्क प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी।
    • 1984 सांसद आठंवी लोकसभा कांग्रेस(आई) के लिए सतना मध्यप्रदेश से निर्वाचित।
    • राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष 9वर्षो तक तथा प्रधानाचार्य अरविन्दो आर्ट एवं लॉ कालेज भोपाल में एक वर्ष तक।
    • 23.06.2014 से 22.07.2014 तक  राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त कार्यभार।
    • 15 मई 2012 से महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड।
    जेल यात्रायें

    (i) फरवरी 1978 में जनता पार्टी शासन के विरूद्ध पार्टी आन्दोलन में भाग लेने के लिए (ii) नर्वदा आन्दोलन के दौरान (iii) स्व0 श्रीमती इंन्दिरा गांधी के गिरफ़तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन संचालित करने के लिए।

    सामाजिक गतिविधियां

    समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान, विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं, छात्रों और शारीरिक रूप से विकलांग तथा प्रौढ़ शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रयासरत।

    व्यक्तिगत रूचि       

    अध्ययन, संगीत, यात्रा तथा मत्स्य आखेट।

    विशेष अभिरूचि         वन्यजीव एवं वनों का संरक्षण तथा इत्रों का संग्रह।
    जीवन का मिशन      प्रत्येक आंख से आंसू पोछना ------- पीड़ितों की सेवा करना।

    स्रोत: राजभवन-उत्तराखंड